लखनऊ, अक्टूबर 1 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अंग्रेजों से मुक्ति के बाद जिस आजाद भारत का सपना देखा था, उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय और सामाजिक सद्भाव था तथा श्रम शक्ति का सम्मान था। उनके बताए रास्ते पर चल कर ही देश प्रगति कर सकता है। अखिलेश ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। देश की रक्षा में किसान का बेटा ही सीमाओं पर लड़ता है। इन महापुरुषों का जीवन हमारे लिए प्रेरणाप्रद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...