एटा, जुलाई 3 -- जैथरा में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कई जगहों पर लगे होर्डिग्स फाड़ दिए गए हैं। जानकारी होने के बाद सपा नेता आक्रोशित हो गए। जिलाध्यक्ष सहित एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी श्यामनारायण सिंह से शिकायत करते हुए मामले में कार्रवाई की मांग की है। कार्रवाई न होने पर अलीगंज तहसील में प्रदर्शन करने की बात कहीं गई है। थाना जैथरा के धुमरी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयध्यक्ष अखिलेश यादव के होंर्डिग लगाए गए थे। बताया जा रहा है कि शरारतीतत्वों ने होर्डिग्स फाड़ दिए। इसकी जानकारी सपा कार्यकर्ताओं को हुई। मौके पर जाकर देखा गया। कई जगहों पर लगी होर्डिंग्स फटी हुई मिली। घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश पनप गया। मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए एक प्रतिनिधिमंडल गुरूवार को एसएसपी कार्यालय पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.