सहारनपुर, जुलाई 2 -- सहारनपुर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर साइकिल यात्रा का आयोजन किया। यात्रा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और बेहतर स्वास्थ्य के लिए जनजागरूकता का संदेश दिया। विधानसभा प्रभारी नगर और पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा के आवास से एक साइकिल यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा पुल खुमरान, बोमंजी रोड, दालमंडी पुल, फव्वारा चौक, मोरगंज होते हुए भगत सिंह चौक पर समाप्त हुई। इस अवसर पर छोटे बच्चों के साथ ढोल की थाप पर केक काटकर खुशी मनाई और मिष्ठान वितरण कर सभी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देशानुसार मुलायम सिंह यादव चैरिटेबल ट्रस्ट को सहयोग स्वरूप अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने Rs.21 हजार और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने 21 सौ का अकाउंट पे चेक ट्रस्ट के नाम काटकर सपा मुख्यालय भेजा। अभिषेक टिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.