मेरठ, अप्रैल 16 -- मेरठ। सपा सांसद रामजीलाल सुमन के विवादित बयान पर ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की शह पर सपा नेता हिंदुओं और सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। भविष्य में जनता सपा को सबक सिखाकर इसका बदला लेगी। मंगलवार को मेडिकल-2 उपकेंद्र पर समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत में ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने सपा से राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन और विधायक इंद्रजीत सरोज के बयान को लेकर कहा कि सपा नेता महापुरुषों, हिंदुओं और सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं। देश की शौर्य गाथाओं को अपमानित करने का काम सपा नेताओं के पास है। अखिलेश यादव के इशारे पर बयान दिलाए जा रहे हैं। सपा विधायक इंद्रजीत सरोज के विवादित बयान पर उन्होंने कहा कि पूरा विश्व जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.