नई दिल्ली, मई 3 -- यूपी के नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर सपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने अपने पत्र में एससी-एसटी के अभ्यर्थियों की नियुक्ति न करने की बात लिखी। साथ ही लिखा कि अब तक एआरओ पद हेतु चयनित अभ्यर्थी आज भी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इनमें से कुछ की जान भी चली गई है। नगीना सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा कि तत्कालीन 2012-17 सरकार की दलित विरोध मानसिकता के कारण साल 2012 में लोक सेवा आयोग उत्तर प्रदेश से वैधानिक रुप से यूपी सचिवालय के एआरओ पद हेतु चयनित 78 अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों को द्वेषपूर्ण मानिकता व दलित विरोध के चलते इनकी नियुक्ति नहीं होने दी, तब से लेकर आज तक ये सभी एससी/एसटी के अभ्यर्थी दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। इनमें से कुछ अपनी जान गंवा चुके हैं और क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.