लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मृत्यु पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी है। शुक्रवार को उन्होंने एक्स पर लिखा, भाजपा के सौम्य, मृदुभाषी और विनम्र नेता व गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का 'अहमदाबाद हादसे में निधन गुजरात और देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है। श्रद्धांजलि। उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना के साथ ईश्वर से ये कामना है कि वो उनके शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...