लखनऊ, अक्टूबर 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सुप्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित छन्नूलाल मिश्र के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने कहा कि छन्नूलाल मिश्र को पद्म विभूषण तथा यश भारती से सम्मानित किया गया था। वे किराना घराना और बनारस घराने की गायकी के महारथी थे। वे खयाल, ठुमरी, भजन, दादरा, कजरी व चैती के भी कुशल गायक थे। उनके निधन से भारतीय शास्त्रीय संगीत को अपूरणीय क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.