लखनऊ, जनवरी 3 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 का विमोचन किया। समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 का प्रकाशन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय चौरसिया ने किया है। इसमें विशेष रूप से पीडीए समाज के महापुरुषों की जयंती व पुण्यतिथि के साथ राष्ट्रीय और ऐतिहासिक दिवसों का भी उल्लेख है। पंचांग में रोजाना की आवश्यकता के भी कालम हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...