प्रमुख संवाददाता, फरवरी 4 -- यूपी के कानपुर में भाजपा नेता रवि सतीजा को फर्जी रेप केस में फंसाने के आरोपी वकील अखिलेश दुबे को दो और मामलों में क्लीनचिट मिली है। अखिलेश दुबे को बीते वर्ष नवंबर में 37 शिकायतों में क्लीनचिट दी गई थी। भाजपा नेता रवि सतीजा ने छह अगस्त 2025 को बर्रा थाने में अखिलेश दुबे, शैलेंद्र यादव, विमल यादव, लवी मिश्रा, अभिषेक बाजपेई समेत दो युवतियों पर मुकदमा कराया था। इस मामले में अखिलेश दुबे, लवी मिश्रा, शैलेंद्र यादव को जेल भेजा गया था। ऑपरेशन महाकाल के दौरान जांच कर रही एसआईटी को जमीनों पर कब्जे से जुड़ी 61 शिकायतें मिली थीं। 46 शिकायतें अखिलेश और उसके साथियों से जुड़ी थीं। नवंबर 2025 तक हुई जांच में 37 शिकायतें आधारहीन मिली थीं। अब दो और मामलों में साक्ष्य न होने के चलते क्लीनचिट दी गई है। जबकि अन्य शिकायतों पर कार्र...