कानपुर, जनवरी 10 -- कानपुर दक्षिण, संवाददाता। रेप के झूठे मामलों में फंसाने और रंगदारी मांगने के आरोप में जेल में बंद चर्चित वकील अखिलेश दुबे के फरार साथी अभिषेक बाजपेयी के घर पर नौबस्ता पुलिस ने शनिवार को कुर्की की। भाजपा नेता रवि सतीजा की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के बाद से आरोपित अभिषेक फरार चल रहा है। शुक्रवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा की कोर्ट ने संपत्ति कुर्क के आदेश दिए थे जबकि एक माह पूर्व आरोपित के घर नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की गई थी। हालांकि वह हाजिर नहीं हुआ। करीब ढाई घंटे की कुर्की कार्रवाई में पुलिस घर के खिड़की-दरवाजे तक ले गई। वहीं पुलिस मामले के एक अन्य आरोपित विमल यादव के घर रविवार को नोटिस चस्पा करेगी। नौबस्ता इंस्पेक्टर बहादुर सिंह ने बताया कि पिछले साल अगस्त में रवि ने बर्रा थाने में अखिलेश दुबे, लव...