लखनऊ, जुलाई 1 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को सुभासपा व पंचायतीराज मंत्री ओम प्रकाश राजभर की ओर से दिया गया बधाई संदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का सबब बन गया है। ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने साथ अखिलेश यादव की बैठक करते हुए फोटो शेयर कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बधाई संदेश में लिखा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री व सांसद अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं। अखिलेश के साथ उन्होंने जो फोटो शेयर की वह पुरानी थी। यूपी विधानसभा -2022 चुनाव में सुभासपा व सपा ने गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। उस समय रणनीति बनाने के लिए दोनों के बीच बैठक हुई थी। राजभर ने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदिता अपनी जगह है औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.