लखीमपुरखीरी, अप्रैल 14 -- लखीमपुर। आगरा में करणी सेना के कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को वीडियो पर धमकी देने वाले खीरी जिले के युवक के खिलाफ सपा में आक्रोश है। रविवार को सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला अध्यक्ष की अगुवाई में कोतवाली सदर पहुंचे और घेराव किया। सपाइयों ने युवक के खिलाफ तहरीर दी है। सपा नेताओं ने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है। आगरा में शनिवार को करणी सेना शक्ति प्रदर्शन था। प्रदर्शन में करणी सेना बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुड़े थे। इसी कार्यक्रम में लखीमपुर का एक युवक भी पहुंचा था। उसने मीडिया बाइट में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को धमकी दी थी। युवक के इस बयान का वीडियो बना और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसकी जानकारी जब सपा पदाधिकारी और कार्यक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.