लखनऊ, फरवरी 2 -- उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हमशक्ल को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। अखिलेश यादव से बेहद मिलती-जुलती शक्ल के कारण यह शख्स तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के बीच यह हमशक्ल आकर्षण का केंद्र बन गया है और कई लोग उन्हें देखकर हैरान रह जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव के इस हमशक्ल का नाम सलाउद्दीन है। वह अलीगढ़ के शाह जमाल क्षेत्र के रहने वाले हैं और शहर में हार्डवेयर का व्यवसाय करते हैं। सलाउद्दीन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार साझा किए जा रहे हैं। उनकी शक्ल अखिलेश यादव से इतनी मिलती है कि कई बार कट्टर सपा कार्यकर्ता भी उन्हें देखकर धोखा खा जाते हैं। कुछ दिन पहले सलाउद्दीन एक पार्षद के साथ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता र...