लखनऊ, जनवरी 4 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रविवार को प्रयागराज के शान यदुवंशी ने मिलकर अमरूद भेंट किए। वह बलिहा ब्लाक के ग्राम प्रधान हैं। वह अपने बाग से ताजे अमरूद लाए थे। अखिलेश ने अमरूदों की तारीफ करते हुए उनको इस भेंट के लिए धन्यवाद दिया। सपा प्रमुख अखिलेश ने कहा कि इलाहाबादी अमरूद की ख्याति देश-विदेश तक है, इनका सुर्ख लाल रंग अलग ही पहचान दिलाता है। इनका स्वाद मीठा होता है। आगे सपा प्रमुख ने कहा कि स्थानीय किसानों और ग्राम प्रधानों द्वारा उगाए गए ऐसे शुद्ध और गुणवत्तापूर्ण फल न केवल स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं, बल्कि क्षेत्र की पहचान को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने इलाहाबादी अमरूद की प्रसिद्धि का उल्लेख करते हुए कहा कि यह फल अपनी अलग पहचान और स्वाद के कारण देश-विदेश में जाना जाता है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.