लोहरदगा, जुलाई 28 -- भंडरा, प्रतिनिधि। लोहरदगा भंडरा प्रखंड के अखिलेश्वर धाम शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी को हजारों भक्तों ने जलाभिषेक किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जय जयघोष के साथ सुबह से ही भक्तगण मंदिर परिसर में कतारबद्ध जमे थे। सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से भगवान का जलाभिषेक किया। अपनी मनोकामनाएं पूर्ण की। तीसरी सोमवारी को लेकर भक्तों में काफी उत्साह देखा गया। भंडरा थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह की अगुवाई में इस अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सावन में पहली बार थाना द्वारा भंडारे का आयोजन किये जाने से लोगों में यह चर्चा का विषय था। पब्लिक पुलिसिंग का यह कार्य देख लोग खुश थे। भंडारे में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी लोगों को स्वयं प्रसाद परोस रहे थे। सावन की तीस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.