फर्रुखाबाद कन्नौज, जनवरी 11 -- शमसाबाद। ढाईघाट पर माघ मेला लगा हुआ है। एक ओर की व्यवस्था शाहजहांपुर की जिला पंचायत की ओर से है। एक अखाड़े में हैंडपंप न लगाये जाने पर साधु संत गुस्से में आ गये और मेले के जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचकर हंगामा कर दिया। बिगड़ती स्थिति पर हैंडपंप लगवाने का भरोसा दिया तब साधु संत माने। इससे पहले खूब नोंकझोंक हुई। साधु संतों का आरोप है कि वह 30 दिसंबर से कार्यालय के चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन अखाड़े में पीने के पानी के लिए हैंडपंप नहीं लगाया गया है। इससे साधु संतों को दिक्कत हो रही है। संत प्रमोदनाथ, बाबा धर्मदास, शिवपुरीदास सहित एक दर्जन से अधिक साधु संत मेले के जिला पंचायत कार्यालय में पहुंचे और कर्मचारियों से हैंडपंप लगवाने की मांग की। मामले को बढ़ता देख जिला पंचायत कर्मचारी रजनेश ने मिस्त्री को बुलाकर अखाड़े में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.