आगरा, जुलाई 4 -- मंटोला बाजार कमेटी की ओर से शुक्रवार को मोहर्रम की मोहर्रम की सातवीं तारीख मनायी गई। शहर से लेकर देहात तक के अखाड़ों से आए उस्तादों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। प्रत्येक अखाड़े के उस्तादों ने अपने शिष्यों के साथ लाठी, तलवार, भाला और आग के साथ अपनी पारंपरिक कलाओं और हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया। इन अखाड़ों का प्रदर्शन शौर्य, अनुशासन और आत्मरक्षा की प्राचीन परंपराओं को दर्शाता है। दर्शक इन कलाबाजियों को देखकर रोमांचित हो उठे और उन्होंने करतब दिखाने वाले कलाकारों का खूब उत्साहवर्धन किया। कमेटी ने उनका स्वागत किया और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मोहर्रम की 7 तारीख से ही ताजिए रखे जाते हैं। मंटोला में ताजिए रखे गए। लोगों ने ताजियों की जियारत की। दुआ मांगी और लोगों को शर्बत पिलाया। लंगर तस्कीम किया गया। हिंदुस्तानी बिरादर...