रांची, मार्च 26 -- नामकुम, संवाददाता। सरहुल, रामनवमी और ईद त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए नामकुम थाना परिसर में बुधवार को शांति समिति की बैठक हुई। इस दौरान थानेदार मनोज कुमार ने अखाड़ाधारियों और पूजा कमेटी के लोगों से चर्चा कर पर्व के दौरान आनेवाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली और उसका समाधान करने की बात कही। थानेदार ने विधि व्यवस्था ठीक रखने और पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध कराने की बात कही। वहीं नामकुम सीओ कमल किशोर सिंह ने कहा कि क्षेत्र के लोगों का सौहार्द एक मिसाल है। आजतक नामकुम में सभी त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया है यह आगे भी जारी रहेगा। सीओ ने कहा अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, आपसी सौहार्द बिगाड़नेवालों पर नजर रखे और इसकी जानकारी प्रशासन को दें। सीओ ने अवैध रूप से अतिक्रमण करनेवालों को दो दिन का समय देते हुए अतिक्रमण ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.