भभुआ, जनवरी 9 -- बियूर की टीम ने अखलासपुर को 3-0 से हराया, 10 जनवरी को होगा फाइनल भभुआ, नगर संवाददाता। श्रीमती उदासी देवी 2 उच्च विद्यालय अखलासपुर के खेल मैदान में आयोजित अखलासपुर महासंग्राम फुटबॉल टूर्नामेंट के तहत शुक्रवार को सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। मैच में बियूर की टीम ने शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए अखलासपुर को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। मैच के बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों को अंगवस्त्र एवं पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजनकर्ता राजकेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस टूर्नामेंट में मंच संचालन वंशीधर कैमूरी एवं विकास कुमार ने किया। मुख्य रेफरी राजू अली मोहनिया, जबकि सहायक रेफरी शमीम एवं रौशन अली रहे। फाइनल मुकाबला 10 जनवरी को भभुआ फुटबॉल क्लब एवं फुटबॉल क्लब बीयूर के बीच खेला जाएगा। उद्घाट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.