दरभंगा, जनवरी 5 -- बेनीपुर। आशापुर खानकाह खेल मैदान में रविवार को आशापुर प्रीमियर लीग सीजन सात का फाइनल मुकाबला मणिया 11 एवं अखलाख के बीच खेला गया। इसमें अखलाख ने जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए अखलाख 11 की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 82 रन बनाये। जवाब में खेलने उतरी मनिया 11 की टीम लक्ष्य हासिल करने में विफल रही। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य पार्षद के अलावा अधिवक्ता नवाज अहमद खान, पार्षद प्रतिनिधि मो. परवेज आलम, मो. हैदर अली खान, हीरा खान व पूर्व मुखिया गयसुद्दीन मुखिया ने विजेता एवं उपविजेता टीम को कप दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...