मोतिहारी, जनवरी 8 -- मोतिहारी। लायंस क्लब ने ठंड को देखते हुए गुरुवार को समाचार पत्र विक्रेताओं के बीच 62 कम्बल का वितरण किया। इस सम्बन्ध में क्लब के अध्यक्ष ला.अशोक जायसवाल ने कहा कि कर्म हीं पूजा है कथन को साकार करने वाले जरूरतमंद के बीच सेवा करते हुए हम लोगों को अत्यधिक संतुष्टि मिल रही है । सचिव ला.डॉ. सच्चिदानंद पटेल ने कहा कि हॉकर प्रत्येक मौसम में कष्ट को झेलते हुए सुबह-सुबह घर-घर पहुंचकर समाचार -पत्र उपलब्ध कराते हैं। इससे हम सभी पाठक अखबार पढ़ पाते हैं। मौके पर पूर्व अध्यक्ष ला.सुजीत कुमार सिंह, ला.केपी श्रीवास्तव सहित अन्य उपस्थित रहे|

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...