नोएडा, दिसम्बर 30 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी में प्रवेश के लिए एओए द्वारा अखबार बांटने वाले वेंडरों पर शुल्क लगाने का लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि इस कारण उनके वेंडर ने अखबार डालना बंद कर दिया है। सोसाइटी में रहने वाले विकास ने बताया कि एओए ने अखबार वालों के प्रवेश पर 500 रुपये मासिक शुल्क लगाया है। इतना ही नहीं बढ़ई, पेंटर सहित अन्य काम करने वालों से भी मासिक शुल्क लेने का निर्णय लिया है। लोगों का कहना है कि इसके बाद से वेंडरों ने अखबार देना बंद कर दिया है। वेंडर नीरज ने कहना कि अखबार वालों के आमदनी कम होती है। एओए द्वारा शुल्क लेना गलत है। इस कारण उन्होंने सोसाइटी में आना ही बंद कर दिया है। एओए के सचिव संदीप चौधरी ने बताया कि वेंडरों का वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। अखबार वालों से 500 रुपये का शुल्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.