कटिहार, फरवरी 21 -- प्राणपुर, संवाद सूत्र श्री श्री 108 शिवलिंग स्थापना, प्राण प्रतिष्ठा एवं अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ को लेकर बुधनगर काली मंदिर के प्रांगण में स्थित नवनिर्मित शिवालय से कन्याकुवारियों ने माथे पर गंगाजल से भरा हुआ कलश लेकर दर्जनों गांवों का भ्रमण कर क्षेत्र में सुख-शांति, अमन-चैन, समृद्धि की कामना करते हुए कलश को लेकर यज्ञ स्थल पर पहुंची। जहां पर आचार्य डॉक्टर राम कन्हाई शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश को स्थापित किया। आचार्य ने बताया कि नवनिर्मित शिव मंदिर में शिव परिवार की स्थापना 22 तारीख को होना है। शुक्रवार को एक हजार कन्याओं द्वारा कलश शोभा यात्रा निकली गई। शिव परिवार का जलाभिषेक, जलाधिवास एवं विभिन्न शास्त्रीय विधिक के द्वारा आगामी 22 तारीख रविवार को शिव परिवार का प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मौके पर यज्ञ समि...