कोडरमा, फरवरी 14 -- डोमचांच, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के शिव मंदिर बेहराडीह में सुख-समृद्धि के लिए श्री रूपकला हरिनाम यश संकीर्तन हरि समाज द्वारा आयोजित अखंड हरि संकीर्तन सह रामायण पाठ गुरुवार को संपन्न हो गया। अखंड कीर्तन की शुरूआत बुधवार को विधि- विधान से पूजा- अर्चना कर किया गया। इसके बाद भजन मंडली के लोगों ने हरे राम, हरे कृष्ण के गूंज से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा। कीर्तन में गांव की महिलाओं की भी अच्छी खासी भागीदारी देखी गई। अध्यक्ष लालचंद मेहता ने कहा कि प्रत्येक वर्ष अखंड कीर्तन का आयोजन किया जाता है। इससे लोगों में आपसी मतभेद दूर होता है,जिससे गांव सहित आसपास का क्षेत्र में भक्ति में डूबा रहता है। इस अखंड कीर्तन को सफल बनाने में उपमुखिया अंकुश कुमार,मंत्री सहदेव यादव,सभापति अर्जुन राणा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर मेहता,सदस्य रामचंद्र ...