सिमडेगा, फरवरी 13 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। मां बाघचंडी मंदिर का वार्षिक महोत्सव सह तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन के दूसरे दिन नामकरण के साथ अखंड हरि कीर्तन का शुभारंभ किया गया। मौके पर पूजन कार्यक्रम में पंडित प्रदीप पंडा, पवन शर्मा, भरतु द्विवेदी, मंदिर के मुख्य पुजारी पंचम सिंह, छत्रपति सिंह एवं अन्य जापकों द्वारा किया गया। इसके बाद अखंड हरि कीर्तन शुरु हो गया। अखंड हरि कीर्तन में काल्हाटोली, टुटीकेल, झपला, केलुगा, छोटका टोली, रामजड़ी बस्ती, उकौली, लचरागढ़ खास, कोलेबिरा, कारीमाटी, खरवागढ़ा, जलडेगा, बानो, फुलवाटांगर, बरसलोया सहित आसपास के गांवों की कीर्तन मंडलियों ने भाग लिया। महोत्सव के दौरान मां बाघचंडी मंदिर पूजा समिति द्वारा भंडारा का आयोजन किया गया। मौके पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। बताया गया कि शनिवार की सुबह 10 ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.