कटिहार, फरवरी 14 -- आजमनगर एक संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के भारत चौक में 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा की शुरुआत आजमनगर महानंदा नदी घाट से विधि-विधान के साथ की गई, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाओं ने पवित्र जल से कलश भरकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और हरि नाम संकीर्तन के बीच यज्ञस्थल तक यात्रा पूरी की। शोभा यात्रा केसरी चौक, राधा नगर होते हुए विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई भारत चौक यज्ञस्थल पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापित किया गया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि 24 प्रहर अखंड हरिनाम संकीर्तन यज्ञ के दौरान लगातार भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे। इस अवसर पर पंचायत के सरपंच संजय साह स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजस...