सासाराम, मई 19 -- दावथ। इटवा पंचायत की बैरिया गांव में पुष्पेंद्र ब्रह्म बाबा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण व अखंड श्रीहरि कीर्तन के साथ की गयी। सामाजिक कार्यकर्ता पिंटू दूबे ने बताया कि पुष्पेंद्र ब्रह्म बाबा की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पुरोहित बाबा आचार्य गुरु मिश्रा द्वारा करायी गई। कहा 24 घंटे हरिकीर्तन में संजय दूबे, नागेशी दूबे आदि ने अहम भूमिका निभाई। बताया कीर्तन के बाद संध्या में प्रसाद वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...