बक्सर, जनवरी 30 -- पेज-05 के लिए सिमरी। प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मंझवारी गांव में प्रत्येक वर्ष की भांति माघ माह के जया एकादशी व्रत के उपलक्ष्य मे 24 घंटें का अखण्ड हरिनाम का जाप नामचीन कीर्तन मंडलियों ने किया। जिसका समापन वैदिक मंत्रोच्चार व हवन के साथ शुक्रवार को सम्पन्न हो गया। चौबीस घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन की धुन से पूरा इलाका गुंजायमान रहा बिहार एवं उत्तरप्रदेश के कई चर्चित कीर्तन मंडलियों के कलाकारों के रामधुन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध दिखे। बता दें कि यह पूजा प्रत्येक वर्ष माघ महिने के जया एकादशी के दिन आयोजित होती है। प्रत्येक साल की भांति इस साल भी ग्रामीण हरिनाम के जाप के दौरान भक्तिरस मे गोता लगाते दिखे।अखंड हरिकीर्तन मे पहुंचे बिहार व उत्तरप्रदेश के आधा दर्जन से ज्यादा कीर्तन मंडली अपनी प्रस्तुती से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिय...