हाजीपुर, दिसम्बर 31 -- पातेपुर । संवाद सूत्र पातेपुर श्रीराम जानकी मठ पर 2025 की विदाई और 2026 के स्वागत के मौके पर अखंड हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। नव वर्ष आगमन और पुराने साल की विदाई पर पांच दशकों से चली आ रही परंपरा के तहत इसका आयोजन किया गया। इस मौके महंत महामंडलेश्वर बाबा विश्वमोहन दास ने हनुमान जी का षोडशोपचार पूजन कर 24 घंटे का अनुष्ठान आरंभ किया। उन्होंने बताया कि आज श्रीराम जन्मभूमि आयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की दूसरी वर्षगांठ है। ऐसे में प्रभु के भक्तों को उत्साह चरम पर है। पातेपुर श्रीराम जानकी मठ में हर वर्ष की भांति हनुमान चालीसा अनुष्ठान का 24 घंटे का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मठाधीश बिहार न्यास बोर्ड के सदस्य महामण्डलेश्वर बाबा विश्वमोहन दास ने कहा कि हनुमान चालीसा अष्टयाम महायज्ञ का आ...