आगरा, नवम्बर 28 -- हनुमान चालीसा पाठ समिति और समर्थवान संस्था द्वारा नीब करौरी बाबा के 125वें जन्मोत्सव पर नामनेर स्थित प्राचीन आदिशक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर में दो दिवसीय संगीतमय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का शुक्रवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि विधायक डॉ. जीएस धर्मेश ने कहा कि हनुमान चालीसा पाठ नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। इसके नियमित पाठ से मानसिक, आध्यात्मिक और नैतिक रूप से सकारात्मक परिवर्तन आते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्वयं मंदिर में पाठ किया और 108 बार पत्रक पर राम नाम लिखा। उन्होंने बताया कि यह पहला दिव्य आयोजन है, जो परिवार में हनुमान चालीसा पढ़ने की परंपरा को मजबूत करता है और बच्चों-बड़ों को धर्म, भक्ति और सदाचार से जोड़ता है। संस्थापक अध्यक्ष पंडित मनीष शर्मा ने बताया कि 24 घंटे चले अखंड पाठ का विराम प्रातः 11 बजे किया गया।...