मोतिहारी, अक्टूबर 8 -- मोतिहारी, मोतिहारी संवाददाता। इस वर्ष करवा चौथ व्रत दस अक्टूबर शुक्रवार को नगर सहित जिले में मनाया जाएगा। करवा चौथ व्रत को लेकर घरों में चहल-पहल बढ़ने लगी है। इस दिन सुहागिनें अपने पति की लंबी आयु की कामना करके निर्जला व्रत रखती हैं और चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति पत्नी के रिश्ते मजबूत होते हैं। साथ ही पारिवारिक सुख शांति कायम रहती है। शुक्रवार को मनेगा त्योहार : कार्तिक माह कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि नौ अक्तूबर गुरुवार की रात 2.49 बजे से शुरू होकर शुक्रवार दस अक्तूबर की रात 12.24 बजे तक रहेगी। इस कारण करवा चौथ का व्रत दस अक्तूबर शुक्रवार को ही रखा जाएगा। चंद्रमा का पूजन करेंगी सुहागिनें : दस अक्तूबर की शाम सात बजकर 58 मिनट पर चंद्रोदय होने पर सुहागिनें चंद्रमा को अर्घ्य देने के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.