सीतामढ़ी, मई 27 -- सीतामढ़ी। ज्येष्ठ मास की अमावस्या को सुहागिन महिलाओं ने सोमवार को अखंड सुहाग के लिए श्रद्धा व आस्था से वट सावित्री की विधि विधान से पूजा की। सुहागिन महिलाओं ने सोलह शृंगार से सजधज कर निर्जला व्रत के साथ पूजा की थाल में सिंदूर, रोली, फूल, दीप और अगरबत्ती लेकर बरगद के पेड़ के नीचे पहुंची और पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ पूजा अर्चना की। वट (बरगद) सावित्री व्रत महिलाओं के लिए एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के व्रत रखती है। इस व्रत से जुड़ी मुख्य कथा सावित्री और सत्यवान की है जो प्रेम, निष्ठा और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। शहर स्थित नगर थाना परिसर स्थित पेड़, डुमरा के संतोषी माता मंदिर के समीप बरगद का पेड़ सहित कई स्थानों पर महिलाओं ने कच्चा सूत से पेड़ को परिक्रमा कर बांधा...