बागेश्वर, फरवरी 2 -- तिलस्यारी गांव स्थित हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना के साथ अखंड रामचरितमानस पाठ प्रारंभ हो गया है। इस मौके पर भक्तों ने पूजा अर्चना कर गांव की सुख-समृद्धि के लिए मन्नत मांगी। समाजसेवी हरीश चंद्र पांडे की पुण्य स्मृति में आयोजित अखंड रामचरित मानस पाठ में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की। आयोजक व मुख्य यजमान गीता देवी ने बताया कि आज (मंगलवार को) विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रीय जनता से भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है। इस दौरान यजमान दिनेश पांडे, जगदीश पांडे, ललित पांडे, अनिल पांडे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...