धनबाद, जनवरी 2 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय व निरंतर योगदान के लिए सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश चौहान को अखंड भारत सेवा सम्मान-4 से सम्मानित किया गया। यह राष्ट्रीय सम्मान समारोह बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंख एक नई दिशा संस्था की अध्यक्षा पिंकी गुप्ता ने यह सम्मान पत्र भेंट कर श्री चौहान को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद दीपेश चौहान ने अपने संबोधन में समाज सेवा को बढ़ावा देने, युवाओं को जागरूक करने व शिक्षा, रक्तदान व जनकल्याण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में समर्पण एक नेक पहल की ओर से केंद्रीय समिति सदस्य धीरज सिंह, शिवम चौधरी, सोनू कुमार सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे। स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.