औरंगाबाद, अगस्त 16 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाविद्यालय के विद्यार्थी कार्य विभाग द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों एवं कोचिंग संस्थानों में अखंड भारत संकल्प दिवस सह भारत विभाजन विभीषिका दिवस मनाया गया। देश की वर्तमान युवा पीढ़ी को अपने देश की मूल इतिहास के बारे में बताया गया। कहा कि कैसे भारत 83 लाख वर्ग किलोमीटर से आज घट कर मात्र 33 लाख वर्ग किलोमीटर तक सीमित हो गया है। इसी उपलक्ष्य में एक सार्वजनिक कार्यक्रम शहर के मुख्य रमेश चौक पर अखंड भारत के मानचित्र पर शहर के सैकड़ों की संख्या में युवा कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर संकल्प लिया। हमें अपने मूल भारत को पाना है और इसकी जानकारी आगे की पीढ़ी को देनी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...