बुलंदशहर, अगस्त 14 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान की ओर से संचालित जंक्शन रोड स्थित श्रीमती सावित्री देवी लक्ष्मी चंद्र सरस्वती विद्या मंदिर में गुरुवार को अखंड भारत संकल्प दिवस आयोजित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बुलंदशहर विभाग के विभाग सेवा प्रमुख सरवचन सिंह ने मां शारदा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर विद्यालय के छात्र-छात्राओं को भारत का प्राचीन इतिहास बताया। जिसमें उन्होंने भारत का विभाजन किस-किस काल खंड में किस रूप में होने का उल्लेख किया। सभी छात्र-छात्राओं से सामाजिक दृष्टिकोण अपनाते हुए समाज सेवा एवं देश सेवा का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार गुप्ता, उप प्रधानाचार्य जय भगवान शर्मा एवं अन्य वरिष्ठ आचार्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...