महाराजगंज, अगस्त 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय बजरंग दल और अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने अखंड भारत कार्यक्रम का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष विशाल पुष्कर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाइक जुलूस निकाला। जुलूस शहर के प्रमुख चौराहा से होकर गुजरा और कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जय श्रीराम के नारे लगाए। कार्यक्रम की शुरुआत प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हनुमान चालीसा का पाठ करने और अधिक से अधिक लोगों को इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हर कार्यकर्ता को संगठित होकर कार्य करना होगा। धर्म परिवर्तन की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुष्कर ने कहा कि इस पर रोक लगाना आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.