बेगुसराय, जनवरी 11 -- गढ़पुरा। प्रखंड की सोनमा पंचायत में रविवार को अखंड ब्राह्मण सेवा समिति भारतवर्ष का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन संपन्न हुआ। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं. विकास झा ने की। मंच संचालन आचार्य विजय कुमार झा ने किया। जिलाध्यक्ष ने ब्राह्मणों को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, संस्कार व गरीब तबके के बच्चे को नि:शुल्क शिक्षा देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश स्तर के नेताओं के द्वारा आए दिन ब्राह्मणों पर अभद्र टिप्पणी की जाती है और ब्राह्मणों को नीचा दिखाने का प्रयास किया जाता है। इसके विरुद्ध यह संगठन हमेशा ब्राह्मणों के हित में कार्य करता रहेगा। सम्मेलन में जिला उपाध्यक्ष प्रकाश मिश्र ने संगठन के उद्देश्यों पर विस्तार रूप से चर्चा की। वहीं, संगठन के महिला प्रकोष्ठ की सलाहकार कंचन प्रिया ने संगठन को आगे बढ़ाने की बात कही। मौके पर टुनटुन...