गाज़ियाबाद, नवम्बर 5 -- गाजियाबाद। शहर के सभी गुरुद्वारों में बुधवार को धूमधाम से श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। सभी गुरुद्वारों को लाइटों से सजाया गया। इसके साथ अखंड पाठ और कीर्तन दरबार लगा। सभी ने एक दूसरे को शुभकामनाएं देकर सुख समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाया गया। रात में गुरुद्वारों में दीप जलाकर आतिशबाजी की गई। बजरिया स्थित गुरुद्वारे में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा ने प्यार और श्रद्धा से प्रकाश उत्सव मनाया। सभा की ओर से सोमवार से चल रहे अखंड पाठ का बुधवार को भोग किया गया। सबसे पहले भाई संत सिंह हजूरी रागी का कीर्तन हुआ, उसके बाद स्त्री सत्संग हुआ। इसके बाद बलदेव सिंह ने कथा सुनाई और आखिर में अमर किशन सिंह ने कीर्तन किया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु स्वामी दीपांकर और उद्योगपति परमजीत सिंह गांधी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.