गिरडीह, जनवरी 23 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में अयोध्या में भगवान राम मंदिर की दूसरी वर्षगांठ के अवसर पर बुधवार से 24 घंटे का अखंड कीर्तन का शुभारंभ किया गया। बुधवार को अखंड कीर्तन की शुरुआत आचार्य राकेश पाठक ने विधि विधान पूजा शुरू करवायी। पुनः लगातार चौबीस घंटे तक राम नाम का भजन जाप किया गया। अखंड कीर्तन के समापन पर मंदिर परिसर में भव्य भंडारा किया गया। श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष अमृत लाल पाठक ने बताया कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण पूरे देश के लिए गर्व का दिन है। इसी के उपलक्ष्य में प्रत्येक वर्ष इस तिथि को राम नाम संकीर्तन का आयोजन किया जाता है। साथ ही क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की गई। संकीर्तन में अध्यक्ष यदुनंदन पाठक, नरेंद्र कुमार गुप्ता, प...