लातेहार, फरवरी 1 -- बारियातू प्रतिनिधि। हरे कृष्ण हरे राम, राम राम हरे हरे भक्ति धुन के साथ प्रखंड मुख्यालय स्थित राम जानकी मन्दिर परिसर में शुरू हुई अखंड कीर्तन का पूर्णाहुति रविवार को किया गया। अखंड कीर्तन का आयोजनकर्ता मदन कुमार साहू सह पत्नी नीलम देवी ने बताया कि अपनी मनोकामना की प्राप्ति एवं गांव समाज लोगों में भक्ति भाव को लेकर शनिवार को अखंड कीर्तन की शुरुआत की गई। जिसका पूर्णाहुति 24 घंटे पश्चात् किया गया। पुरोहित जनार्दन पांडेय द्वारा वैदिक संस्कृति एवं मंत्रोचार द्वारा शुरू हुई अखंड का पूर्णाहुति के बाद बताया कि इस तरह का धार्मिक आयोजन से मन में ईश्वर के प्रति श्रद्धा बनी रहती है और हमें ईश्वर का आशीष प्राप्त होता है। अखंड कीर्तन को सफल बनाने में प्रखंड क्षेत्र के कीर्तन मंडली एवं आसपास महिला पुरुष भक्तों ने अपना सहयोग दिया। पूर...