सीतामढ़ी, सितम्बर 8 -- सीतामढ़ी। पढ़ाई की कोई उम्र सीमा नहीं होती, जब तक जीवन है तब तक सीखना संभव है। यही वजह है कि जिले में साक्षरता दर बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की साक्षरता दर मात्र 52.05 फीसदी थी। इसमें महिला साक्षरता दर 38.39 व पुरुष साक्षरता दर 61.61 प्रतिशत दर्ज की गई थी। उस समय कुल 34 लाख 23 हजार 574 की जनसंख्या में सिर्फ 14 लाख 36 हजार 794 लोग ही साक्षर थे। पिछले 14 वर्षों में मुख्यमंत्री आंचल योजना, साक्षर भारत मिशन और पढ़ना-लिखना अभियान की बदौलत अबतक छह लाख 10 हजार 297 महिला व पुरुषों को साक्षर बनाया गया है। इसमें साक्षर भारत मिशन (2011 से 2018) के तहत दो लाख 25 हजार 497, वर्ष 2021-22 में पढ़ना-लिखना अभियान से 9,541 महिलाओं को तथा 2013 से संचालित अक्षर आंचल योजना से तीन लाख 75 हजार 259 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.