झांसी, जनवरी 13 -- अक्षय जन सेवा समिति ने मेंहदी प्रतियोगी विजेताओं को प्रमाण पत्र बांटे। बच्चों से कहा कि कला कौशल कोई भी हो कभी बेकार नहीं जाती है। समिति कार्यालय के समीप स्थित आर्यन मेकअप मंत्रा में सफलतापूर्वक कार्यक्रम किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप सरावगी व संजय पटवारी रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षण प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। मुख्य अतिथियों ने अक्षय जनसेवा समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं प्रशिक्षण कार्यों की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक सिद्ध होते हैं। डी. एम. सिंह कार्यक्रम संयोजक, अक्षय जनसेवा समिति द्वारा किया गया। उन्होंने समि...