नई दिल्ली, अक्टूबर 30 -- कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी या आंवला नवमी कहा जाता है। अक्षय नवमी का दिन भगवान विष्णु की भक्ति और आंवले के पूजन का दिन है। हिंदू धर्म में इस दिन को बेहद ही शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि आंवले के वृक्ष में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि और आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस दिन श्रद्धालु सुबह स्नान करके भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और फिर आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन बनाते हैं। इस भोजन को पहले श्री हरि को भोग लगाकर बाद में परिवार और ब्राह्मणों को परोसा जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। यानी ऐसा फल जो कभी नष्ट नहीं होता और जीवन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.