शाहजहांपुर, अप्रैल 30 -- अक्षय तृतीय के पावन अवसर पर भगवान परशुराम के जन्मोत्सव के मौके पर सीता मठिया से निकली गई शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए बाबा विश्वनाथ मंदिर पर समाप्त हुई।वहीं घंटाघर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रामजी अवस्थी व अल्प संख्यक कांग्रेस जिलाध्यक्ष सईद अंसारी के संयुक्त नेतृत्व में पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया तथा यात्रा में शामिल सभी का सूक्ष्म जलपान करवाया। इस मौके पर प्रमुख रूप से सुरेश शुक्ला, कृष्ण विनोद मिश्रा, गौरव त्रिपाठी, फुरकान अहमद कुरैशी, फरमान खान, प्रत्युष मिश्रा, शाश्वत मिश्रा, नीरज अवस्थी, शोभित मिश्रा, शिवओम मिश्रा, सुधांशु मिश्रा, नितिन तिवारी, प्रदीप शर्मा, लक्ष्मीकांत मिश्रा, अरुणोद मिश्रा,आशीष तिवारी,अश्वनी शुक्ला सहित तमाम कांग्रेस ...