आगरा, अप्रैल 26 -- जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलायंस के सहयोग से बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत काशी समाज शिक्षा विकास संस्थान ने श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कराया। इस दौरान अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए जागरूक किया गया, अभियान सफल बनाने में सहयोग की अपील की गई। मुख्य अतिथि प्राचार्य प्रो. रानू शर्मा ने कार्यक्रम के शुभारंभ की औपचारिकताएं पूरी कीं। इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम, कुरीतियों आदि के बारे में विस्तार से समझाया गया। उन्होंने कहा कि अपने पास पड़ोस एरिया में किसी का बाल विवाह हो रहा है तो आप उसकी जानकारी चाइल्ड हेल्प लाइन नम्बर 1098, पुलिस हेल्प लाइन नम्बर 112 पर तुरंत सूचना दें। संस्था सचिव मीना सिंह कहा कि बच्चों का शोषण घर में हो रहा है। संस्था समन्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.