नई दिल्ली, दिसम्बर 14 -- रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से अक्षय खन्ना का एंट्री सीन वायरल हो रहा है। इस सीन में अक्षय काले रंग के कुर्ते, पायजामे और चश्मे के साथ स्लो मोशन में एंट्री लेते हैं। बैकग्राउंड में अरबी गाना Fa9la चल रहा है और स्क्रीन पर अक्षय के डांस स्टेप नजर आ रहे हैं। कुछ मिनट का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अक्षय खन्ना को इंडस्ट्री कसाईनुमा एक्टर बताया जा रहा है। उनके इस डांस स्टेप की तारीफ हो रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा ही डांस क्रिकेटर विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले कर चुके हैं।विराट कोहली और रोहित शर्मा ने पहले किया Fa9la डांस सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट और रोहित शर्मा को क्रिकेट के मैदान में कुछ इसी तरह का डांस करते हुए देखा जा सकता है। दोनों अपनी टीम के साथ झूमते ...