नई दिल्ली, अगस्त 20 -- अक्षय कुमार और अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' रिलीज से पहले ही कानूनी पचड़े में फंसती नजर आ रही है। पुणे की सिविल कोर्ट ने फिल्म के मुख्य कलाकार अक्षय कुमार और अरशद वारसी को नोटिस जारी किया है। आरोप है कि फिल्म में न्यायपालिका का अपमान किया गया है और कानूनी पेशे को मजाकिया अंदाज में दिखाया गया है।क्या है मामला? माई पुणे पल्स की रिपोर्ट के मुताबिक, वकील वजीद खान बिदकर और गणेश म्हास्के ने फिल्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि फिल्म में ऐसे डायलॉग और सीन दिखाए गए हैं जो न्यायपालिका की गरिमा को धूमिल करते हैं। शिकायतकर्ताओं ने उदाहरण देते हुए कहा कि फिल्म में जजों को मामू कहकर संबोधित किया गया है जो सीधे तौर पर न्यायिक प्रणाली का अपमान है। साथ ही उनका आरोप है कि फिल्म कानून और अदालत जैसी गंभीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.