फरीदाबाद, दिसम्बर 31 -- पलवल। दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित किए गए। यह वितरण अक्षमता से क्षमता की ओर मुहिम के तहत हुआ। शिविर में जरूरत के अनुसार उपकरण और कंबल भी दिए गए। नगराधीश प्रीति रावत ने कहा कि इस मुहिम का उद्देश्य दिव्यांगजनों और बुजुर्गों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने लाभार्थियों से अपील की कि वे इस अभियान के बारे में अन्य जरूरतमंद लोगों को भी जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। शिविर में 38 दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए। इनमें तीन लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, एक को व्हीलचेयर और एक को कमोड दिया गया। अन्य लाभार्थियों को भी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गए। नगराधीश ने बढ़ती ठंड को देखते हुए लाभार्थियों को कंबल भी वितरित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.