लखनऊ, जनवरी 8 -- रहीमाबाद स्थित सर्वोदय विद्यालय परिसर में 11 जनवरी को होने वाले हिंदू सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार को सांस्कृतिक गौरव संस्थान के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह ने भटपुरवा और दौलतपुर आदि गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने ग्रामीणों को अक्षत व पत्रक भेंट कर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को संस्कार, संगठन और संकल्प के सूत्र में पिरोना है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और सनातन संस्कृति के मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन में सहायक होते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.